खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार 21 अगस्त को निवाली में आयोजित किए जाएंगे जन विश्वास शिविर

बड़वानी; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत इस शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को पानसेमल विकासखंड की निवाली तहसील में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर बड़गाँव एवं वझर क्लस्टर की कुल 17 ग्राम पंचायतों के लिए आयोजित हो रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण करना और शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना है।

शामिल ग्राम पंचायतें
बड़गाँव क्लस्टर की 9 पंचायतें – बड़गांव, डोंगल्यापानी, घोड़ल्यापानी, कन्नड़गांव, कानपुरी, खड़की वन, मोगरीखेड़ा, पुरुषखेड़ा, झ़रीमाता।
वझर क्लस्टर की 8 पंचायतें – फुलज्वारी, गुमडिया बुजुर्ग, गुमडिया खुर्द, जामन्या, सलून, सिदड़ी, सुलगांव, वझर।
नागरिकों से अपील है कि वे अपनी समस्याओं एवं शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु अधिक से अधिक इन शिविरों में आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!