सेंधवामुख्य खबरे

बलवाड़ी में गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

“निमाड़ की नैया, गज्जू भैया” के नारों से गूंजा बलवाड़ी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

जनोदय पंच। बलवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व दिए जाने पर हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान नारे भी लगाए गए।

बलवाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। जनपद सदस्य प्रतिनिधि राकेश सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गजेंद्र सिंह पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान “निमाड़ की नैया, गज्जू भैया” के नारों से बलवाड़ी गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में रहा संगठनात्मक दायित्व

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र सिंह पटेल के कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह, अपनापन और सम्मान का उल्लेख किया। कार्यकर्ताओं के अनुसार जनसेवा के साथ संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रखना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह स्नेह और विश्वास उनके उत्साह में दिखाई दिया।

खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के लिए बताया गर्व का अवसर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने को खरगोन-बड़वानी क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का अवसर बताया। कार्यकर्ताओं ने उनके संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलने की बात कही तथा नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता किशोर जैन, बाला भाई सोलंकी, मनोज मंडलोई, संजय राठौड़, अमोल कासट, संजय भावसार, राधेश्याम जाधव, कमल मालवीय तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ता हर्षोल्लास के साथ उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!