मालवा-निमाड़

जुलवानिया में सड़क क्षतिग्रस्त करने के विरोध में जयस का अनिश्चितकालीन धरना, जल निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप

चार माह से अधूरे पड़े सीसी रोड निर्माण को लेकर खरगोन फाटे पर प्रदर्शन, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जनोदय पंच। जुलवानिया में पाइप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त किए गए सीसी रोड का चार माह बाद भी पुनर्निर्माण नहीं होने के विरोध में जयस संगठन ने खरगोन फाटे पर अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना शुरू किया है। संगठन ने सड़क निर्माण और संबंधितों पर कार्रवाई की मांग की है।

चार माह से क्षतिग्रस्त है सीसी रोड

जुलवानिया नगर के खरगोन फाटे, बिरसा मुंडा चौराहा, इंदौर बस स्टैंड, पुलिस थाना एवं शिव मंदिर के सामने सहित अन्य स्थानों पर जल निगम बड़वानी द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए लगभग चार माह पूर्व इंदौर-सेंधवा रोड और खरगोन रोड के सीसी रोड को जेसीबी मशीन के ब्रेकर से क्षतिग्रस्त कर पाइप लाइन डाली गई थी। इसके बाद क्षतिग्रस्त सीसी रोड का पुनर्निर्माण कार्य आज दिनांक तक नहीं किया गया।

क्षतिग्रस्त मार्ग पर लगभग दो फीट गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन बाइक चालक और राहगीर अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। इससे राहगीरों को गंभीर चोटें आने की बात कही गई है। वहीं, इस स्थान से वाहनों के गुजरने के कारण वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ नुकसान होने की बात भी कही गई है।

मार्ग पर आवागमन को लेकर जताई चिंता

बताया गया कि यह मार्ग महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़ा है तथा इस मार्ग से दिनभर लगभग 2 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की स्थिति को लेकर जयस संगठन द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है।

जयस संगठन राजपुर के नेतृत्व में खरगोन फाटे पर अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान ने बताया कि जल निगम विभाग द्वारा करीब चार माह पूर्व सीसी रोड को रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन के ब्रेकर से क्षतिग्रस्त किया गया था, लेकिन आज दिनांक तक जल निगम विभाग और संबंधित ठेकेदार कंपनी द्वारा मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं किया गया।

पूर्व में भी मरम्मत के लिए किया गया था निवेदन

रवि चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर लगभग दो फीट गहरा गड्ढा होने के कारण आए दिन बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरते हैं, जिससे गंभीर चोटें आ रही हैं। संगठन की ओर से पूर्व में भी क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने के लिए निवेदन किया गया था, लेकिन आज दिनांक तक कोई मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं किया गया।

जयस संगठन की मांग है कि बड़वानी जिले की जल निगम विभाग की जी एम हर्षिता यादव – महा प्रबंधक, जल निगम क्रियान्वयन इकाई बड़वानी तथा लक्ष्मी इंजिनियरिंग सर्विसेस कोल्हापुर निर्माण ठेकेदार कंपनी के विरुद्ध अवहेलना एवं घोर लापरवाही करने के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मार्गों पर सीसी रोड का निर्माण कार्य तत्काल कराया जाए।

धरने में जयस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

धरने पर बड़ी संख्या में जयस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जयस मंडल अध्यक्ष जुलवानिया पवन बघेल, मंडल प्रभारी मनीष मुजाल्दे, महासचिव विकास मोरे, अरविंद झिलले, छोटु रावत, मनिष मंडलोई, कुंदन वर्मा, विकास रंधावे, करण बालके, राजेश सेन, लालु बामनिया, दिलावर खान, अरूण खत्री, हनु खान, राकेश मुजाल्दे, मुकेश मंडलोई, प्रदीप वर्मा, दिनेश मालवीय, सुरेश बरडे, मनीष मोरे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!