राऊ–खलघाट फोरलेन पर गणपति घाट की 9 किलोमीटर सड़क पर बारिश बाद मरम्मत कार्य तेज
क्षतिग्रस्त हिस्सों पर डामर डालकर रोलर से किया जा रहा पैचवर्क, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

जनोदय पंच। राऊ–खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर बारिश के बाद करीब 9 किलोमीटर सड़क पर मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त हिस्सों और उखड़े डामर पर डामर डालकर रोलर से सड़क को मजबूत किया जा रहा है। मौके पर कर्मचारी और मशीनरी लगातार काम में जुटे हैं।
बारिश के बाद शुरू हुआ पैचवर्क
राऊ/खलघाट। राऊ–खलघाट फोरलेन मार्ग पर स्थित गणपति घाट की करीब 9 किलोमीटर सड़क पर बारिश के बाद सड़क मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू किया गया है। सड़क पर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों और उखड़े डामर की मरम्मत के लिए ठेकेदार कंपनी द्वारा कर्मचारियों एवं मशीनरी को मौके पर लगाया गया है।
मरम्मत कार्य के दौरान सड़क के खराब हिस्सों पर डामर डालकर रोलर की मदद से उसे मजबूत किया जा रहा है। मौके पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी मशीनें लगातार काम में जुटी हुई हैं। सड़क के अलग-अलग हिस्सों पर पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है।
रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों वाहन
गणपति घाट राऊ–खलघाट फोरलेन का महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहनों, यात्री बसों, कारों एवं दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती है। बारिश के बाद सड़क पर कहीं-कहीं क्षतिग्रस्त हिस्से सामने आने से वाहन चालकों को परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार, वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और सड़क सुरक्षित बनी रहे, इसके लिए खराब हिस्सों की पहचान कर समय-समय पर मरम्मत का कार्य किया जाता है। बारिश के बाद जहां जरूरत दिखाई देती है, वहां तत्काल पैचवर्क कराया जा रहा है।
लगातार जारी रहेगा मरम्मत कार्य
कंपनी की ओर से बताया गया कि सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। क्षतिग्रस्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य किया जा रहा है और यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सड़क को बेहतर एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर लगाया गया है।
वाहन चालकों से सावधानी की अपील
बारिश के बाद गणपति घाट की सड़क पर शुरू हुआ यह मरम्मत कार्य वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। कार्य के दौरान वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और मौके पर लगाए गए सुरक्षा संकेतों का पालन करने की अपील की गई है करने की अपील की गई है।



