मालवा-निमाड़

सेंधवा की सौम्या ने मालवा नृत्य महोत्सव में जीता प्रथम पुरस्कार, सेमी-क्लासिकल डांस में हासिल किया पहला स्थान

 इंदौर में पांच दिन चले राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक उत्सव में देशभर के कलाकारों ने दी विभिन्न नृत्य विधाओं की प्रस्तुतियां

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। इंदौर में आयोजित पांच दिवसीय मालवा नृत्य महोत्सव में देशभर के कलाकारों ने विभिन्न नृत्य विधाओं की प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के इंडियन सेमी-क्लासिकल डांस वर्ग में सेंधवा की नृत्यांगना ने प्रथम स्थान हासिल किया।

पांच दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन

अखिल नटराजम आंतर सांस्कृतिक संघ, नागपुर (महाराष्ट्र) के तत्वावधान में इंदौर के विजय नगर स्थित आनंद मोहन माथुर सभागार में आयोजित ‘मालवा नृत्य महोत्सव’ का समापन हुआ। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चले इस पांच दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में देशभर के कलाकारों ने मालवा की संस्कृति और विभिन्न नृत्य विधाओं की प्रस्तुतियां दीं।

 

सेमी-क्लासिकल डांस में प्रथम स्थान

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के ‘इंडियन सेमी-क्लासिकल डांस’ (भारतीय उप-शास्त्रीय नृत्य) वर्ग में सेंधवा की उभरती हुई नृत्यांगना सौम्या विजय पालीवाल ने अपने प्रदर्शन से जजों और दर्शकों का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

कला प्रेमियों ने दी बधाई

अखिल नटराजम आंतर सांस्कृतिक संघ देशभर में नृत्य और प्रदर्शन कलाओं (Performing Arts) को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है। सौम्या की इस उपलब्धि पर उनके महाविद्यालय सिद्धि सिद्धार्थ संगीत महाविद्यालय के कला प्रेमियों और नगरजनों ने बधाई दी।   सौम्या के गुरु मनीषा वडेरा और अनिल वडेरा ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!