मालवा-निमाड़खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में CEIR पोर्टल से बड़ी सफलता, पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये के 129 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला साइबर सेल ने कई जिलों और राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर किए बरामद

जनोदय पंच। बड़वानी पुलिस ने गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल की सहायता से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 129 मोबाइल फोन बरामद किए। विभिन्न जिलों और राज्यों से ट्रेस किए गए मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंपे गए, जिससे आवेदकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

मोबाइल गुम होने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने जिला साइबर सेल बड़वानी को मोबाइलों की तलाश के लिए निर्देशित किया। उनके निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की।

CEIR पोर्टल से 129 मोबाइल किए गए ट्रेस

जिला साइबर सेल बड़वानी ने CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कुल 129 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। तकनीकी सहायता और समन्वित प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइलों का पता लगाया गया।

कई जिलों और राज्यों से हुई बरामदगी

पुलिस के अनुसार गुम मोबाइलों को बड़वानी, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर सहित गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामदगी के बाद सभी मोबाइलों को सुरक्षित रूप से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।बरामद मोबाइल फोन बड़वानी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा साइबर सेल टीम की उपस्थिति में उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने इस उपलब्धि पर साइबर सेल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

मोबाइलों की खोज और बरामदगी में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल, आरक्षक मडिया डावर, आरक्षक अर्जुन नरगावे, महिला आरक्षक मोनिका पटेल, आरक्षक राहुल अलावा तथा संबंधित थानों के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!