अपराधखरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। बड़वाह पुलिस थाने पर जब्त 131 दो पहिया वाहनों की हुई नीलामी….8 लाख से ज्यादा का मिला राजस्व…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस थाने पर लंबे समय से लावारिस हालत में खड़ी विभिन्न मामलों में जब्त 131 मोटर साइकिलों की नीलामी पुलिस थाना परिसर में मंगलवार को ओपन ऑक्शन के माध्यम से बड़ी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।

जिसमें 8 लाख रुपयों से ज्यादा का शासन को राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान नीलामी प्रक्रिया में एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी अर्चना रावत, तहसीलदार शिवराम कनासे, थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर सनावद नायब तहसीलदार संतोष कुशवाह के साथ समस्त पुलिस एवं राजस्व का अमला शामिल रहा।

एसडीएम सत्यनारायण दर्रा ने रात आठ बजे बताया कि थाना परिसर में चली जप्त 131 मोटर साइकिलों की नीलामी सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर प्रत्येक वाहन की अलग अलग बोली लगाई।

करीब 5 घंटे से अधिक चली नीलामी में 8 लाख 41 हजार 900 रुपए का शासन को राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी प्रक्रिया के दौरान राजस्व अधिकारियों के साथ समस्त थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!