सेंधवा

लायंस क्लब सेंधवा ने राधाकृष्ण गौशाला में की गोसेवा, चारा खिलाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सेंधवा; राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में लायंस क्लब सेंधवा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत सेवा कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। इसी क्रम में सेवा सप्ताह के चौथे दिन राधाकृष्ण गौशाला, सेंधवा में गोसेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों ने गौशाला पहुँचकर गौमाता को श्रद्धापूर्वक चारा खिलाया। सदस्यों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया और गौवंश की बेहतर देखभाल एवं संरक्षण के लिए आवश्यक प्रबंधों पर चर्चा करते हुए अपना सहयोग प्रदान किया।

गोसेवा के दौरान वातावरण में करुणा, संवेदना और सेवा का भाव दिखाई दिया। क्लब अध्यक्ष श्याम सुंदर तायल ने कहा कि क्लब की सेवा केवल मानव तक सीमित नहीं है, बल्कि मूक प्राणियों की पीड़ा को समझकर उनके संरक्षण और पालन में योगदान देना भी सच्ची मानवता है। गौसेवा भारतीय संस्कृति में सदियों से चली आ रही जीवदया और करुणा की परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष श्याम सुंदर तायल सहित श्याम तायल, पीयूष दुबे, निलेश मंगल, निलेश जैन, निलेश तायल ,नितेश तायल, अखिलेश दीवान, दीपक मंगल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!