बड़वानी जिले की अण्डर 15 आयु वर्ग क्रिकेट टीम घोषित

सेंधवा। बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के व्दारा अण्डर 15 आयु वर्ग के खिलाड़ीयों की टीम का चयन किया गया। बडवानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश गोईवाले एवं सचिव श्याम एकडी ने चयनित टीम की घोषणा की।
टीम इस प्रकार है काव्यांश मालवीय (कप्तान), धैर्य अग्रवाल (उपकप्तान), सोनित जोशी, शौर्य बर्फा, वंश छाबड़ा, कृष्णा राठौर, दिव्यांश मोरे, कार्तिक चौहान, अथर्व राणे, कृष्णा अग्रवाल, अरविंद सेनानी, राघव शर्मा, तनीष कोठारी, वंश जायसवाल, चहल गहलोत, चयनित खिलाडीयों के अलावा अतिरिक्त खिलाड़ी यथार्त गोयल, तनवीर गायकवाड़, मानस पाटीदार, यशवीर ठाकुर, देवांशु गोयल इस प्रकार बडवानी जिले की अण्डर 15 आयु वर्ग टीम की घोषणा की गई है। टीम का चयन श्याम एकडी, सत्यनारायण गुप्ता, कालिचरण तिवारी, चंद्रशेखर मराठे, आकाश भाभोर, शिव पटेल के द्वारा किया गया। उक्त टीम का मेनेजर कालिचरण तिवारी एवं कोच इनदास आर्य एवं अतुल मिश्रा को नियुक्त कीया गया है।

उक्त 15 चयनित खिलाडीयों की टीम इंदौर संम्भाग क्रिकेट एसो. के द्वारा आयोजित अन्तर जिला क्रिकेट टुर्नामेन्ट मे भाग लेगी। मैच के पूर्व सभी चयनित खिलाड़ीयों को लगातार तीन वर्षाे की मुल अंक सूचि एवं अपने जन्म से संबंधित डिजीटल जन्म प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड इंदौर संम्भाग क्रिकेट एसो. के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक को दिखाना आवश्यक होगा। संबंधित दस्तावेज नही बताने पर खिलाड़ी मैच नहीं खेल पायेगा। उक्त जानकारी बडवानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री श्याम एकडी द्वारा दी गई।




