सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में 70 से 80 यात्री वाहनों की चेकिंग, आठ के खिलाफ चालानी कार्रवाई; 50,500 रुपए शमन शुल्क वसूला

सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान इमरजेंसी गेट, बीमा, फिटनेस, पीयूसी, परमिट, जीपीएस और फायर अलार्म की जांच

जनोदय पंच। सेंधवा में यात्री वाहनों की सुरक्षा और दस्तावेजों की जांच के लिए परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। करीब 70 से 80 यात्री वाहनों की चेकिंग में सुरक्षा मानकों और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। आठ वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 50,500 रुपए शमन शुल्क वसूला गया।

10 सितंबर 2026 को कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी बड़वानी द्वारा सेंधवा स्थित बस स्टैंड और निवाली रोड पर यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की चेकिंग की गई। इस दौरान लगभग 70 से 80 यात्री वाहनों की जांच की गई। वाहनों में इमरजेंसी गेट, बीमा, फिटनेस, पीयूसी, परमिट, जीपीएस सिस्टम एवं फायर अलार्म सहित अन्य निर्धारित व्यवस्थाओं को देखा गया।

आठ वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई

चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर आठ वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 50 हजार 500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। इनमें दो यात्री वाहनों तथा दो स्कूल वाहनों को जप्त किया गया। इसके अलावा एक वाहन से 23 हजार रुपए कर राशि वसूल की गई।

वाहनों को दुरुस्त करने के निर्देश

जांच के दौरान यात्री वाहनों में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों को दुरुस्त करें तथा आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवाएं। विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में अनियमितताएं दूर नहीं किए जाने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!