सेंधवा

सेंधवा कॉलेज में ‘शिक्षा में एआई के महत्व’ पर वाद-विवाद, विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में एआई के उपयोग और निर्भरता को लेकर विद्यार्थियों ने रखे विचार

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में सोमवार को ष्शिक्षा में एआई के महत्वष्विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कि गई । उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अन्तर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किए गया ।इसके पक्ष में विद्यार्थियों का कहना है कि यह सच है कि एआई से हर समस्या का समाधान खोजा जा सकता है।वह रिसर्च का क्षेत्र हो या कोई बीमारी का इलाज या कोई अन्य ।

समय और मेहनत बचाने से लेकर कई खुबियां बदौलत यह सबका चहेता बनता जा रहा है । जबकि विपक्ष के विद्यार्थियों का कहना है कि हर बात के लिए एआई पर निर्भरता जहां सोचते -समझने और सिखने -सिखाने की क्षमता को कम कर रही है ,साथ ही वह आत्मनिर्भरता के भाव को नुक़सान पहुंचा रही है । ऐसे एआई का उपयोग सोच समझकर करें ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रभारी डॉ संतरा चौहान ने कहा कि शिक्षित नागरिक ही देश को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे । उन्होंने विद्यार्थियों से आप आज उम्र के उस पड़ाव पर है जहां बहुत कुछ सिखा जा सकता है ऐसे में आप अच्छे से अच्छा ज्ञान अर्जित करे । जो आपकी विज़न और दृष्टि को सकारात्मक की और ले जावे ।संचालन करते हुए डॉ राहुल सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसे कार्यक्रम ही आपको अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं।अतः आप ऐसे सभी कार्यक्रमों में अपनी अपनी रुचि के अनुसार बढ़-चढ़कर भाग ले ।वाद विवाद प्रतियोगिता में दीपशिखा बाविस्कर, नंदिनी पाटिल एंव आकाश सापले को उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया ।इस कार्यक्रम में प्रो बी एस जमरे सहित विद्यार्थी उपस्थित थे ।यह जानकारी डॉ विकास पंडित ने दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!