सेंधवा

सेंधवा ; द वंडर किड्स स्कूल में मनाया संजा माता उत्सव, बच्चियों ने गीत गाकर की आरती पारंपरिक संजा

माता उत्सव में नन्हीं बच्चियों ने लिया उत्साह से भाग, आरती के बाद प्रसाद का किया वितरण

सेंधवा ; आदर्श महिला मंडल स्कूल द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल द वंडर किड्स स्कूल में संजा माता उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों ने गीत गाकर संजा माता की आरती की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों ने उत्सव का आनंद लिया।

संजा माता कार्यक्रम के दौरान नन्हीं बच्चियों ने गीत प्रस्तुत किए और आरती की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। छोटे बच्चों के साथ उत्सव मनाने का सभी ने आनंद लिया।

पारंपरिक उत्सव का मनाया आनंद

कार्यक्रम में संजा माता उत्सव के पारंपरिक महत्व को लेकर भी उत्साह दिखाई दिया। बताया गया कि श्राद्ध पक्ष में संजा माता का विशेष महत्व होता है और यह उत्सव हर घर में मनाया जाता है। कार्यक्रम में सचिव सुप्रिया वैध, अभिलाषा भट्ट, रेखा ओक, सीमा दर्शे, प्राचार्य संध्या उपासनी, पूजा भाटी सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!