सेंधवा; विहिप के आगामी वार्षिक कार्यक्रमों को लेकर सेंधवा में हुई जिला बैठक, प्रखंड व जिला पदाधिकारीयों का हुआ नियोजन

सेंधवा । सेंधवा के जैन रेस्टोरेंट के सभागृह में विहिप बजरंग दल की मासिक जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक भारत माता , श्रीरामजी के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ की गई । बैठक में संगठन के कार्यों की जानकारी एवं कार्यकर्ताओं का नियोजन किया गया ।
बैठक में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या, विभाग सह मंत्री , डॉ ललित सिंह तंवर, शीतल भदोरिया विभाग संयोजक एवं नैतिक शिक्षा प्रमुख जितेंद्र राठौड़, सेंधवा जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा मौजूद रहे बैठक में शीतल भदौरिया ने विहिप के कार्यों की रुपरेखा बताई वही विभाग संगठन मंत्री द्वारा पूरे वर्ष भर के कैलेंडर में संगठन के आगामी त्यौहार, गतिविधियों की जानकारी विस्तार से दी गई । जिसमें प्रमुख रूप से अशोक सिंहल शताब्दी वर्ष , अखंड भारत संकल्प दिवस, जिला वार्षिक योजना, मासिक जिला बैठक, प्रखंड अभ्यास वर्ग , समिति की सूचीया, एक कार्यकर्ता एक सत्संग, जहा समिति वहां सत्संग, खंड प्रखंड पालक योजना, प्रत्येक जिले में स्थाई सेवा इकाई, बाल उपासना केंद्र, साप्ताहिक मिलन केंद्र, संस्कार केंद्र , 659 वी संत रविदास जन्म शताब्दी, विमर्श समूह जिला प्रखंड सहित, पंच परिवर्तन के लिए आग्रह, एक जिले में एक प्रखंड पूर्ण हो उसका सम्मेलन, मार्गदर्शक मंडल जिले का गठन, नैतिक शिक्षा, आधार शिक्षा, संभावनाशील कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग, प्रांत अधिकारी प्रवास आदि विषयों की जानकारी देकर अपने कार्यों को गति से करने के निर्देश दिए ।

बैठक मैं जिला एवं प्रखंड का नियोजन किया गया सेंधवा जिला सह संयोजक महेश जी पवार धर्म प्रसाद प्रमुख श्री लखन जी पंडित धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख बृजलाल जी चौधरी सामाजिक समरसता दामोदर शर्मा सत्संग प्रमुख विजय डॉवर विशेष संपर्क प्रमुख सतीश मालवीय मठ मंदिर अर्चक पुरोहित भटु जी कुलकर्णी सेवा प्रमुख श्री प्रित जाधव बल उपासना केंद्र प्रमुख हिमांशु जी बोरशे से साप्ताहिक मिलन प्रमुख भगवान तंवर गौ रक्षा प्रमुख संतोष जाट सेंधवा प्रखंड के पदाधिकारीयो का नियोजन हुआ ।

जिसमें दिलीप वर्मा सेंधवा प्रखंड अध्यक्ष, मंत्री सोनू पालीवाल, संयोजक प्रियांशु कोकाटे , उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, सह मंत्री विशाल वाडीले, सहसंयोजक गोविंद अग्रवाल, सत्संग प्रमुख दिलीप मोरे, सह मंत्री भूषण चौधरी, बाल उपासना केंद्र प्रमुख अतुल सोनी, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल यादव, मातृशक्ति संयोजिका डॉक्टर नीलिमा पवार, धनोरा प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मालवीय, पानसेमल प्रखंड में प्रखंड मंत्री हरि जाधव , सह मंत्री आकाश सोनवणे का नियोजन किया गया । उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने नए नियोजन किए गए पदाधिकारीयों को सामूहिक रूप में ओंकार ध्वनि से सहमति दी गई । बैठक का संचालन विहिप जिला मंत्री रविंद्र मराठे ने किया ।



