अपराधग्वालियरमुख्य खबरे

ग्वालियर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, CCTV में कैद हुआ रिटायर्ड फौजी का हमला

महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और अवैध रेत-गिट्टी विवाद के चलते हुई वारदात

जनोदय पंच। ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड NSG कमांडो ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर युवक की हत्या कर दी, जबकि उसके ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी सरेराह पिस्टल लेकर दौड़ते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है।

पुरानी रंजिश में चली गोलियां

यह वारदात महाराजपुरा के पटरी रोड थापक प्याऊ के पास हुई। आरोपी रिटायर्ड फौजी विष्णु दुबे ने भोला गुर्जर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला के ससुर सत्यभान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों पक्ष इलाके में रेत और गिट्टी का अवैध फड़ चलाते हैं और लंबे समय से विवाद चल रहा था।

मारपीट के बाद भड़का विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन भोला गुर्जर और सत्यभान ने आरोपी विष्णु दुबे के फड़ से जबरन रेत-गिट्टी भर ली थी। आरोप है कि दोनों ने सरेराह विष्णु दुबे के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और लाइसेंसी पिस्टल लेकर वापस आया। उसने सड़क पर दोनों को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

आरोपी और भाई गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु दुबे और उसके भाई ब्रजमोहन दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!