सेंधवा

सेंधवा में सरपंच प्रतिनिधि से कथित अभद्र व्यवहार का मामला, एसडीओपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के नाम दिए ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, विभागीय कार्रवाई और जांच पूरी होने तक लाइन अटैच करने की मांग

सेंधवा। सेंधवा ग्रामीण थाने पर पदस्थ पुलिस कर्मचारी द्वारा सेंधवा विधानसभा सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सेंगर के साथ किए गए कथित अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार के विरोध में एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर एसडीओपी अजय वाघमारे को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई। मामले में एसडीओपी वाघमारे ने मामले में जांच की बात कही।

ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के साथ थाने में इस प्रकार का व्यवहार किया जाना आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के लोगों के बीच पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को लेकर सवाल खड़े करता है।

ज्ञापन के माध्यम से संबंधित पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराने, कठोर विभागीय कार्रवाई करने तथा जांच पूरी होने तक लाइन अटैच करने की मांग की गई। इसके साथ ही पुलिस थानों में आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

आदिवासी समाज के सम्मान का ध्यान रखने की मांग

ज्ञापन के दौरान प्रवक्ता विजय सोलंकी ने कहा कि बड़वानी जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है और आदिवासी समाज की भावनाओं एवं सम्मान का पुलिस प्रशासन को विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं उनके प्रतिनिधि आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसलिए उनके साथ मर्यादित एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में पुलिस थानों में आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई।

ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रताप सेंगर, विजय सोलंकी, विवेक मेहता, देव जमरे, जितेन्द्र डावर, गौतम मोरे, हरसिंग मोरे, भीम कनोजे, रिकम भाई, प्रताप भादले, हरि ठाकुर, कलम जमरे, शांताराम डावर, रवि डावर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!