सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में तीन दिवसीय मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, 9 अक्टूबर से शुरू होंगे विभिन्न कार्यक्रम

11 अक्टूबर को प्रभात फेरी, सम्मान समारोह, सहभोज और भव्य चल समारोह के साथ होगा समापन

जनोदय पंच: अग्रवाल समाज की बैठक में महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन में बच्चों और महिलाओं के लिए कार्यक्रम, खेल गतिविधियां, प्रभात फेरी, प्रतिभाओं का सम्मान, सहभोज और भव्य चल समारोह आयोजित होगा।

सत्यनारायण मंदिर में हुई समाज की जनरल मीटिंग

सेंधवा। अग्रवाल समाज सेंधवा की जनरल मीटिंग शनिवार शाम 8 बजे सत्यनारायण मंदिर में समाज अध्यक्ष राजेंद्र नरेडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के संरक्षक, पदाधिकारी, वरिष्ठजन, पूर्व अध्यक्ष गण, न्यास के अध्यक्ष कैलाश काका एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक में अग्रवाल समाज के पितृपुरुष महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती इस वर्ष भी तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती समारोह का आयोजन रघुवंश पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।

9 और 10 अक्टूबर को सांस्कृतिक व खेल गतिविधियां

कार्यक्रम का शुभारंभ 9 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे होगा। 9 एवं 10 अक्टूबर को बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम भी होंगे।

प्रभात फेरी और सम्मान समारोह के साथ विशेष आयोजन

11 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे समाजजनों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इसमें मेधावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा समाज के 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। दोपहर में समाजजनों के लिए सहभोज का आयोजन भी होगा।

चल समारोह के साथ जयंती समारोह का समापन

शाम को महाराजा अग्रसेन जी का भव्य चल समारोह रघुवंश पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर महाराजा अग्रसेन चौराहा पहुंचेगा। यहां आरती के साथ तीन दिवसीय जयंती समारोह का समापन होगा।

बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजजनों से सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!