सेंधवा

सेंधवा; उमरी उर्फ लाकड़िया से 50 से अधिक श्रद्धालु पावागढ़ पैदल यात्रा पर रवाना

जनोदय पंच; सेंधवा। ग्राम पंचायत वाक्या के ग्राम उमरी उर्फ लाकड़िया से प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 50 से अधिक श्रद्धालु पावागढ़ पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा प्रारंभ होने से पहले श्रद्धालुओं ने गांव के हनुमान मंदिर एवं बाप लाकड़िया मंदिर में पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की आरती उतारकर एवं स्वागत कर उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया।

श्रद्धालु गोई नदी पार कर चारदड़, धनोरा, रेलावती एवं बाबदड़ होते हुए सेंधवा पहुंचे। सेंधवा के ड्रीमलैंड सिटी स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं ड्रीमलैंड सिटी के रहवासी मौजूद रहे।

यात्रा एवं भोजन व्यवस्था में डॉ. माधव प्रजापत, दिनेश सैनी, उमेश जोशी, राजू पाटिल, नेमीचंद गुर्जर, सोहन चौहान, नारायण सोनी, ओम गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दीपक सोनी, मोतीलाल यादव, धीरज जोशी, शैलेंद्र जोशी, गंगाराम जाधव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र डावर, भीम कनौजे, दिलीप मोरे, मंसाराम खरते एवं धरमसिंह डावर सहित महिला मंडली एवं ड्रीमलैंड सिटी के रहवासियों का सहयोग रहा।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र डावर ने बताया कि श्रद्धालु करीब छह दिनों में पैदल यात्रा पूरी कर पावागढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!