नामदेव समाज का विशाल परिचय सम्मेलन 1 नवंबर को

सेंधवा; नामदेव समाज का विशाल परिचय सम्मेलन दिनांक 1 नवंबर को मनावर की आयोजित किया जाएगा समाज ने नवीन नामदेव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम निमाड़ मालवा नामदेव समाज टीम द्वारा वेदांत होटल एवं रिसॉर्ट में दिनांक 1 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा l समाज जनों के लिए भोजन व्यस्था निःशुल्क की गई है
वही सम्मलेन के संबंध में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र जी वर्मा,सुनील(सोनू) नामदेव,शैलेंद्र नामदेव,एवं विजय चौधरी जी ने गुरुवार को सेंधवा में नामदेव परिवारों में समाजजनों से संपर्क कर सभी को परिचय सम्मेलन का निमंत्रण दिया वही सुनील नामदेव द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र जी नामदेव प्रांतीय अध्यक्ष नामदेव समाज विकास परिषद भोपाल, ज्वाला प्रसाद जी नामदेव कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली,एवं अध्यक्षता मुकेश जी नामदेव मुख्य संरक्षक नामदेव समाज विकास परिषद भोपाल,एवं राजलक्ष्मी जी अखोतिया रहेंगे l
निमाड़ मालवा नामदेव समाज का उद्देश्य है कि नामदेव समाज के अलग अलग घटकों को एक साथ जोड़ना l इस दौरान समाज के संजय पाटनी,महेंद्र वर्मा,विजय वर्मा, विक्की वर्मा, लक्की भाटी, समाजसेवी प्रकाश निकुम,दिलीप चौहान दगड़ू कापुरे,जितेंद्र पंवार,भगवान पंवार,उपस्थित रहे l



