सेंधवा

सेंधवा के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की पहली कार्यकारिणी बैठक में की सहभागिता

महानंदा में आयोजित बैठक में उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान समाज का विशेष कैंप लगाने का लिया गया संकल्प

जनोदय पंच। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की पहली कार्यकारिणी बैठक महानंदा स्थित नार्मदीय ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में देशभर से आए समाजजनों ने भाग लिया और उज्जैन में आयोजित होने वाले आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान समाज का विशेष कैंप लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष राजेश बड़ोले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न राज्यों और इकाइयों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा समाज के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

सेधवा इकाई के पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में सेधवा इकाई से अध्यक्ष दिव्यम खेड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद बड़ोले, राष्ट्रीय मंत्री नवनीत उपाध्याय तथा कार्यकारिणी सदस्य शैलेष जोशी शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों ने बैठक में सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!