सेंधवाखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

खेतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई,BSNL जंपर वायर चोरी के मामले में उत्तरप्रदेश मेरठ के चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

खेतिया से शंकर सिरसाठ  ; खेतिया में बीएसएनएल पिलर से मॉड्यूल जंपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 से 65 नग चोरी किए गए बीएसएनएल मॉड्यूल जंपर एवं तांबे के तार बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार भी जब्त की गई है।

दरअसल आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास पुलिस के बताए अनुसार कल फरियादी ने खेतिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टैगोर चौक चौराहा क्षेत्र में लगे बीएसएनएल पिलर के मॉड्यूल जंपर वायर अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर चोरी कर लिए गए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की गई टीआई सुखलाल भंवर ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने फुरकान पिता वली मोहम्मद तेली, रिजवान पिता वली मोहम्मद तेली, मोहम्मद जुनेद पिता वली मोहम्मद तेली और मोहम्मद सुहैल पिता गयासुद्दीन मुसलमान सभी निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश को हिरासत में लिया पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूल करने पर उनके कब्जे से करीब 15 हजार रुपये कीमत का मॉड्यूल जंपर एवं तांबे का तार बरामद किया। वहीं चोरी में प्रयुक्त वैगनआर कार क्रमांक UP15DA1572, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखलाल भंवर के साथ उनि अजमेरसिंह अलावा, प्रधान आरक्षक 131 विजय भंवेल, आरक्षक 694 धर्मेंद्र पटेल, आरक्षक 442 संतोष अजनारे, आरक्षक 543 लखनसिंह मंडलोई एवं सैनिक 124 उज्जवल गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय खेतिया के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!