सेंधवा में 20 सितंबर को शराब मुक्ति के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर
प्रेमसुख हॉस्पिटल के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा आयोजित होगा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ब्लड इन्वेस्टिगेशन और दवाइयों का होगा वितरण

सेंधवा। भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत सेंधवा में प्रेमसुख हॉस्पिटल द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से शराब मुक्ति को लेकर कई महीनों से विभिन्न शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 20 सितंबर 2026, रविवार को शराब मुक्ति के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन एवं दवाई वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर
शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रेमसुख हॉस्पिटल, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, संत विनोबा मार्ग, सेंधवा में किया जाएगा। शिविर में शराब का नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड इन्वेस्टिगेशन तथा दवाइयों का वितरण किया जाएगा।

नशे के प्रति जागरूकता पर जोर
केंद्र के अनुसार, इस प्रकार के नशा मुक्ति शिविरों का उद्देश्य समाज में व्याप्त नशे की बुराई को कम करना और लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक करना है। साथ ही जागरूकता अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को नशे से बचने के लिए समझाइश देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
पिछले शिविरों में मिले परिणाम
केंद्र के अनुसार, पिछले शिविरों में शराब मुक्ति के लिए दवाइयां लेने वाले कई लोगों ने शराब छोड़ दी है और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। केंद्र की ओर से बताया गया कि वर्तमान में विभिन्न प्रकार के नशे की आदत फैशन का रूप लेती जा रही है, जो नई पीढ़ी के विकास में बाधा बन रही है।
साथ में एक समझदार व्यक्ति और आधार कार्ड लाने की अपील
शिविर में शराब का नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति से अपने घर के किसी एक समझदार व्यक्ति को साथ लाने तथा अपना आधार कार्ड साथ लाने के लिए कहा गया है। यह जानकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के संचालक डॉ. एम. के. जैन ने दी।

