सेंधवा

सेंधवा ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी बने किशोर राठौड़, शांताराम खरते को सहप्रभारी की जिम्मेदारी

संगठन सृजन अभियान के तहत सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारियों की नियुक्ति, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

सेंधवा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सेंधवा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 187 के जिला, ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी, जिला संगठन महासचिव नासीर खान, प्रदेश महासचिव ग्यारसीलाल रावत, पंधाना के प्रभारी हरचरण भाटिया तथा सेंधवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन सृजन अभियान के तहत किशोर राठौड़ को सेंधवा ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि शांताराम खरते को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। नियुक्ति के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!