सेंधवाGames

सेंधवा के श्याम एकड़ी इंदौर हाईकोर्ट क्रिकेट टीम के मैनेजर नियुक्त, युवा अभिभाषक सौमील एकड़ी का खिलाड़ी के रूप में चयन

मुंबई में 17 से 28 अक्टूबर तक होगा ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट, सुप्रीम कोर्ट और देश के हाईकोर्ट की 16 टीमें लेंगी हिस्सा

जनोदय पंच। सेंधवा। शहर के दो अभिभाषकों को इंदौर हाईकोर्ट की क्रिकेट टीम में जिम्मेदारी मिली है। वरिष्ठ अभिभाषक श्याम एकड़ी को टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि युवा अभिभाषक सौमील एकड़ी का खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ है। दोनों के चयन पर सेंधवा अभिभाषक संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

मुंबई में होगा ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट

17 से 28 अक्टूबर तक मुंबई में ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली और देश के विभिन्न हाईकोर्ट की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की मेजबानी मुंबई हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन कर रहा है।

अभिभाषक संघ के सदस्यों ने दी बधाई

श्याम एकड़ी और सौमील एकड़ी के चयन पर सेंधवा अभिभाषक संघ के अभिभाषक एम.आर. देसाई, एम.के. शर्मा, अजय मित्तल, जितेन्द्र पालीवाल, जितेन्द्र चौहान, ए.एस. खनुजा, ओम जोशी, राजेन्द्र मोतियानी, शैलेन्द्र जोशी, नरेन्द्र तिवारी, चंद्रशेखर मराठे, हरि बालीचा, अश्वीन शर्मा और दिनेश व्यास ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!