सेंधवा में किशोर कुमार को स्वरांजलि, गायकों ने 35 गीतों की प्रस्तुतियों से दी श्रद्धांजलि
तरन्नुम ए रफी के बैनर तले आयोजित हुआ संगीतमय कार्यक्रम, देर रात तक सजी गीतों की महफिल

जनोदय पंच। सेंधवा। भारतीय हिंदी सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर बीती रात तरन्नुम ए रफी के बैनर तले स्वरांजलि म्यूजिकल स्टूडियो में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गायकों ने किशोर कुमार के गाए गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कुल 35 गीत प्रस्तुत किए गए।
किशोर कुमार के चित्र पर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम की शुरुआत किशोर कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि नीलेश मंगल और विशेष अतिथि कैप्टन हरपाल छाबड़ा की उपस्थिति में गायन का सिलसिला शुरू हुआ।

गायकों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में गायक कलाकार किशोर पंवार, पुरुषोत्तम कुलकर्णी, अनिल मांडगे, डॉ. ओपी गंगे और अनिल चौधरी ने किशोर कुमार के गाए गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। उपस्थित श्रोताओं ने भी गीतों की प्रस्तुतियों को खूब पसंद किया।
देर रात तक चला संगीतमय कार्यक्रम
किशोर कुमार को समर्पित यह कार्यक्रम देर रात तक चला। आयोजन के दौरान कुल 35 गीत प्रस्तुत किए गए। गायकों ने अपने गीतों के माध्यम से महान गायक को याद करते हुए उन्हें स्वरांजलि अर्पित की।



