सेंधवामालवा-निमाड़मुख्य खबरे

बड़वानी के रोजनीमाल में जनसंवाद कार्यक्रम, 18 गांवों की भागीदारी से सुरक्षा और विकास पर जोर

वरला क्षेत्र के ग्राम रोजनीमाल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक सुधार पर चर्चा की।

जनोदय पंच। बड़वानी जिले के ग्राम रोजनीमाल में आयोजित “जनसंवाद – आपकी बात, पुलिस के साथ” कार्यक्रम में पुलिस और ग्रामीणों ने सुरक्षा, सामाजिक सुधार और विकास के मुद्दों पर संवाद किया। कार्यक्रम में 18 गांवों के सहयोग, 3D अभियान और 3S अभियान को लेकर विशेष चर्चा हुई।

थाना वरला क्षेत्र के ग्राम रोजनीमाल में 6 जून 2026 को “जनसंवाद – आपकी बात, पुलिस के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम सरपंच, पटेल, प्रबुद्ध नागरिक, महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से जिले में ‘जनसंवाद’ और ‘आत्मबोध’ कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता तथा विश्वास का वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों और ग्रामीणों ने खुपजदेव महाराज के चरणों में प्रार्थना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

18 गांवों की पहल और पुलिस का सहयोग

कार्यक्रम के दौरान सरपंच और उनकी टीम ने बताया कि आसपास के 18 गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए एक समिति गठित की है। ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से दो-दो हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई है। इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने भरोसा दिलाया कि बड़वानी पुलिस क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग करेगी।

3D और 3S अभियान पर दिया गया जोर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में दहेज, दारू और डीजे जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध 3D अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए 3S अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री धीरज बब्बर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी वरला निरीक्षक नारायण रावल, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक ओमप्रकाश चौगड़े, प्रोफेसर श्री सौरभ मारू, स्थानीय मीडिया बंधु, ग्राम सरपंच, पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!