सेंधवा में आदर्श महिला मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, मेधा एकडी अध्यक्ष और सुप्रिया वैध बनीं सचिव
मुख्य विश्वस्त पुष्पा देसाई ने अध्यक्ष, सचिव सहित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की

सेंधवा। आदर्श महिला मंडल स्कूल में 10 अगस्त 2026 को महिला मंडल के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव के बाद मुख्य विश्वस्त श्रीमती पुष्पा देसाई ने अध्यक्ष, सचिव सहित पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान महिला मंडल की सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।
नई कार्यकारिणी में मेधा एकडी को अध्यक्ष, निर्मला वर्मा को उपाध्यक्ष, सुप्रिया वैध को सचिव, तृप्ति खेल को सह-सचिव, कश्मीरा सेठिया को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. निलीमा पवार को सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जोशना अग्रवाल, हर्षा शर्मा, अभिलाषा भट, नीलिमा पवार, डॉ. अर्चना पटेल, आरती अग्रवाल, निशा शर्मा, मनीषा जोशी और ज्योति शर्मा को शामिल किया गया है। महिला मंडल की विश्वस्त समिति में एडवोकेट मोरेश्वर देसाई, पुष्पा देसाई, एडवोकेट श्याम एकडी और परेश सेठिया शामिल हैं।

वहीं वरिष्ठ सदस्यों में सुधा दुबे, मनोरमा लोणारे, आभा कानूनगौ और मंगल पंडीत के नाम शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद महिला मंडल की सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ महिला मंडल की आगामी गतिविधियों और कार्यों के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।



