पानसेमल में प्राकृतिक खेती कार्यशाला की तैयारियां तेज, विधायक बरडे ने किया स्थल निरीक्षण
20 जून को जिला स्तरीय कार्यशाला, किसानों से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील

पानसेमल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौंडवाडां में 20 जून को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला की तैयारियों का विधायक श्याम बरडे ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यशाला का लाभ लेने की अपील की।
कार्यशाला की तैयारियों का लिया जायजा
पानसेमल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौंडवाडां में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा “किसान कल्याण वर्ष” के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला की तैयारियों को लेकर विधायक श्री श्याम बरडे ने सावता माली सभागार पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

20 जून को होगा जिला स्तरीय आयोजन
कार्यशाला का आयोजन 20 जून 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शितोले, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती में प्रशिक्षित अनुभवी किसान किसानों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
प्राकृतिक खेती को बताया किसान समृद्धि का माध्यम
विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम होगी, भूमि की उर्वरता बढ़ेगी तथा कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “समृद्ध किसान, विकसित भारत” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शितोले, मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी, सरपंच श्री रामलाल परमार, अनिल बारूदे, कृषि विभाग के जिला अधिकारी डी.डी.ए. श्री के.सी. वास्केल, सहायक संचालक श्री बी.एस. सौंलकी, टी.एस. बौद्ध तथा उनके स्टाफ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि अधिकारी भौमराज जैन, सुश्री अंकीता बरडे, सुश्री अनीता खरतिया, मैडम नेहा तोमर एवं विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा।
किसानों से सहभागिता की अपील
विधायक श्री श्याम बरडे ने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में उपस्थित होकर इसका लाभ लेने तथा विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शितोले, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, संतोष जानी, भरत वारुडे, पिंटू भाई, अनिल भाई, सरपंच प्रतिनिधि परमार सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।



