अपराधखरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…150 से अधिक पुलिस कर्मी फ्लैग मार्च में रहे मौजूद…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने आगमी त्यौहारों को देखते हुए गुरुवार को नगर के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च की शुरुआत थाने से हुई जो मेन चौराहे, एमजी रोड, गोल बिल्डिंग, झंडा चोक, नागेश्वर मंदिर, मौलाना आजाद मार्ग, जाट मोहल्ला, मेन चौराहे होते हुए वापस थाना परिसर में समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च में एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी अर्चना रावत, थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर, तहसीलदार शिवराम कनासे के साथ करीब 150 से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि आगमी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च के साथ विगत दिनों थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस ने जनसंवाद कर त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने की अपील करने के साथ शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आव्हान किया गया था।

एसडीओपी ने कहा यदि कोई शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो पुलिस को सूचना दे। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाहों से बचे। एसडीओपी ने आम जनों से अपील की त्योहारों को शांति सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ पर्व मनाए। किसी भी प्रकार की समस्या से पुलिस को अवगत करवाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!