खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेराजनीतिस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु एनआरसी वार्ड की मांग…

कपिल वर्मा बड़वाह। क्षेत्रवासी कुपोषित बच्चों की चिकित्सा एवं देखरेख के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में 20 बिस्तरीय एनआरसी वार्ड की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।

वर्तमान में क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को चिकित्सा हेतु सनावद ले जाना पड़ता है। इस तारतम्य में विधायक सचिन बिरला ने जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिख कर बड़वाह के सिविल चिकित्सालय में 20 बिस्तरों के एनआरसी वार्ड (पोषण पुनर्वास केंद्र) की स्थापना की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि बड़वाह में एनआरसी वार्ड नहीं होने के कारण बड़वाह नगर एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण तथा आदिवासी ग्रामों के कुपोषित एवं बीमार बच्चों को लंबा सफर तय कर सनावद स्थित एनआरसी केंद्र में लाना पड़ता है।इस कारण कुपोषित बच्चों के पालकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता हैं।

बड़वाह क्षेत्र की जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए सिविल अस्पताल बड़वाह में 20 बिस्तरीय एनआरसी वार्ड की अत्यंत आवश्यकता है। सिविल अस्पताल में एनआरसी वार्ड की स्थापना से बड़वाह क्षेत्र के कुपोषित व बीमार बच्चों को शीघ्र एवं आसानी से उपचार मिल सकेगा। पत्र में मांग की गई है कि बड़वाह सिविल अस्पताल में 20 बिस्तरीय एनआरसी वार्ड की स्वीकृति हेतु शासन को आवश्यक प्रस्ताव भेजा जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!