खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। बड़वाह के नर्मदा घाट पर गहरे पानी मे डूबते हुए 2 युवकों को गोताखोरो ने बचाया….

कपिल वर्मा बड़वाह। नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर मंगलवार को इंदौर निवासी एक 18 वर्षीय व दूसरा 27 वर्षीय युवक नहाने के दौरान तेज बहाव से बहते हुए गहरे पानी मे चले गए। इस दौरान वह डूबने लगे।

जिसके बाद घाट पर मौजूद गोताखोर आयुष पाल, काना गिरी, पवन दरबार, राहुल केवट व राकेश ढोली की टीम ने तत्काल पानी मे छलांग लगाते हुए दूर गहरे पानी मे पहुंचकर डूबते हुए युवकों को ट्यूब की मदद से बचाकर सुरक्षित बहार निकला।

विदित रहे कि नर्मदा घाट पर श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना न हो इस को लेकर लेकर स्थानीय बाबूलाल मंगले सहित गोताखोरों की टीम निरंतर लगी रहती है।

व श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकती हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी मनमानी करते हुए जान जोखिम में डालकर गहरे पानी मे पहुंच जाते है। व डूबने लगते है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!