खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

चाचरिया में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, विधायक सोलंकी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद

सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चाचरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सेंधवा विधायक श्री मोंटू सोलंकी द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री सोलंकी ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों, फर्नीचर, स्टाफ सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री सोलंकी ने कहा कि चाचरिया पीएचसी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उन्नयन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे पिछले वर्ष से लगातार प्रयासरत हैं तथा विधानसभा में भी इसकी मांग उठा चुके हैं। आगामी विधानसभा सत्र में भी इस मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि चाचरिया क्षेत्र की आबादी लगभग 80 से 90 हजार है तथा यहां प्रतिमाह लगभग 200 प्रसव (डिलीवरी) होते हैं। यह स्वास्थ्य केंद्र बड़े ग्रामीण क्षेत्र को सेवाएं प्रदान करता है। चाचरिया में 53 गांवों को कवर करने वाली पुलिस चौकी भी स्थित है, जिससे दुर्घटनाओं एवं विवादों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसी स्थिति में यहां एक्स-रे मशीन सहित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि चाचरिया स्वास्थ्य केंद्र लगभग 200 पल्स प्रसवों के साथ बड़े क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यहां अतिरिक्त एम्बुलेंस, 108 जननी वाहन एवं अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक श्री मोंटू सोलंकी द्वारा लगातार की जा रही मांग हम इसे प्राथमिकता के साथ मांग करेंगे मांग पर अनुरूप पीएचसी का सीएचसी में उन्नयन होने पर आवश्यक पद स्वीकृत होंगे, स्टाफ की संख्या बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकेंगी।

दौरे के दौरान विधायक श्री मोंटू सोलंकी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. कनेल अरुण गुप्ता, डॉ. मौजीलाल चौहान, सुरेश डुडवे (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. रजत चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!