खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी का किया औचक निरीक्षण

बड़वानी; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सिलावद विकासखंड और निवाली तहसील के स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनवाड़ी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिलावद विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिकल्या में स्वास्थ्य सबंधी मॉनिटरिंग पैरामीटर में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित सीएचओ एवं एएनएम से गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, प्रसव की अनुमानित तिथि के अनुसार एडवांस मैनेजमेंट,आयुष्मान कार्ड की प्रगति और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी प्रबंधन आदि की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित निर्देश एवं लक्ष्य का पालन नहीं किए जाने पर संबंधित सीएचओ एवं एएनएम का एक सप्ताह का वेतन रोकने तथा सीएचओ को पाटी विकासखण्ड के रिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।


आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिदड़ी का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में तय दैनिक व साप्ताहिक पैरामीटर्स का कड़ाई से पालन करने और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कम वजन वाली महिलाओं का वजन बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। साथ ही एएनसी पंजीयन बढ़ाने, सिकल सेल एनीमिया, सीवियर व मॉडरेट एनीमिया और पीआईएच मैनेजमेंट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने निवाली तहसील के आंगनवाड़ी केंद्र एवं पटेल फलिया तलाव का भी औचक निरीक्षण किया, गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को वीएचएनडी दिवस को बुलाकर टीकाकरण, स्वास्थ्य सुधार संबंधी जानकारी एवं कम वजन की गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!