खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त बैठक में एमपीएफआरए पोर्टल पर लंबित दावों की समीक्षा की गई

बड़वानी; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने गुरुवार कलेक्ट्रेट सभागृह में वन,राजस्व, जनजातीय कार्य एवं पंचायती एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत विकसित किए गए एमपीएफआरए पोर्टल पर दर्ज लंबित, नवीन एवं सामुदायिक वन संसाधनों के दावों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति, उपखंड स्तरीय समिति और ग्राम वन अधिकार समिति द्वारा पुनः परीक्षण के उपरांत निराकृत किए गए प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देशित किया कि वन अधिकार के पुन निरीक्षण के लिए लंबित, नवीन एवं सामुदायिक वन संसाधनों के दावों का शत प्रतिशत निराकरण विशेष अभियान चलाकर समय सीमा में पूर्ण किया जाये। सभी विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित कर ट्रेनिंग एवं उन्मुखीकरण के माध्यम से प्रतिदिन दिए गए लक्ष्य अनुरूप कार्य को पूर्ण किया जाये। विधि अनुसार दावों का निराकरण किया जाये।
इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला,डीएफओ सेंधवा, डीएफओ बड़वानी,एसडीएम बड़वानी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं डीएफओ खरगोन,अन्य अनुविभागीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!