इंदौरअपराध

इंदौर में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति हिरासत में, दहेज प्रताड़ना के आरोपों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

तुकोगंज थाना क्षेत्र का मामला, सात दिन पहले महिला ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, माता-पिता और परिजनों के बयानों के आधार पर शुरू हुई आगे की कार्रवाई

जनोदय पंच। नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। परिजनों ने महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सात दिन पहले नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। मामले की जांच एसीपी और कोतवाली पुलिस के माध्यम से कराई गई।

माता-पिता और परिजनों के दर्ज किए बयान

जांच के दौरान मृतका के माता-पिता और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने महिला को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए। उनके बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

पति हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!