खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में बड़वानी के होनहारों ने लहराया परचम राज्य स्तर के लिए हुए क्वालीफाई

बड़वानी; जिले की प्रतिभाएं खेल जगत में अपनी चमक बिखेर रही हैं। इसी क्रम में ग्राम जुलवानिया के दो होनहार खिलाड़ियों, शिवांश ओटवाल और अथर्व गुप्ता ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की सब यूथ कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
इस शानदार उपलब्धि पर कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कलेक्टर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर शूटिंग जैसे एकाग्रता वाले खेल में यह सफलता हासिल करना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शिवांश और अथर्व को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!