सेंधवा में श्रावण मास के पहले सोमवार पर महादेव मंदिरों में विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना हुई, महावीर कॉलोनी में जगन्नाथ रूप में सजे श्री विश्वेश्वर महादवे
महावीर कॉलोनी, राजराजेश्वर और देवझिरी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव आराधना के साथ किए दर्शन

जनोदय पंच। सेंधवा; श्रावण मास के पहले सोमवार पर सेंधवा के विभिन्न शिव मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। महावीर कॉलोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में जगन्नाथ जी का श्रृंगार किया गया, जबकि राजराजेश्वर महादेव मंदिर और देवझिरी मंदिर में भी विशेष श्रृंगार के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए।
श्रावण मास के पहले सोमवार को सेंधवा के प्रमुख शिव मंदिरों में धार्मिक आस्था का वातावरण रहा। महावीर कॉलोनी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में लक्ष्मी जयंत शर्मा द्वारा जगन्नाथ जी का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

राजराजेश्वर महादेव मंदिर में हुआ शिवलिंग का श्रृंगार
शहर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। शहर के देवझिरी मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार पर भगवान शिव को बाबा बर्फानी स्वरूप में सजाया गया। विशेष श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। सावन के प्रथम सोमवार पर विभिन्न मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखने को मिली।




