खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पाटी द्वारा ग्राम वलन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीणजन को साइबर अपराध, सामाजिक अभियान एवं यातायात नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी ।

पाटी: पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को प्रतिदिन जनसंवाद हेतु बताया गया । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा ग्राम वलन में ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर विभिन्न सामाजिक एवं कानून संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु एवं दी गई जानकारी:

* साइबर सुरक्षा: ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी (OTP) शेयर न करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया ।

* अपराध एवं नशाखोरी पर रोक: ग्रामीणों को अपराध नियंत्रण, नशाखोरी तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई ।

* सुरक्षा व सामाजिक अभियान: ग्रामीणों को विभिन्न अभियानों (जैसे मिशन 3D,3S/नशा मुक्ति अभियान) और साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई ।

* यातायात नियम: ग्रामीणों को यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाने की सख्त समझाइश दी गई ।

पुलिस की अपील:पाटी पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें । किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें । सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!