सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में अधूरे कुएं में गिरी कार, शिक्षक और बेटी को मामूली चोटें, लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला, नालेपार क्षेत्र में भी ढही नाले की दीवार

मंगल भवन के पीछे सरस्वती कॉलोनी मार्ग पर हुआ हादसा, नालेपार क्षेत्र में भी ढही नाले की दीवार, सेंधवा में मंगल भवन के पीछे बड़ा हादसा टला, कालका जीनिंग के सामने नाले के गड्ढे में गिरी कार

जनोदय पंच।  सेंधवा में मंगलवार शाम मंगल भवन के पीछे कालका जीनिंग के सामने एक कार अधूरे कुएं में गिर गई। कार में शिक्षक और उनकी बेटी सवार थे। दोनों को मामूली चोटें आईं। बारिश के बाद क्षेत्र में सड़क किनारे सुरक्षा संबंधी स्थिति सामने आई।

सेंधवा में मंगलवार शाम करीब 4 बजे मंगल भवन के पीछे कालका जीनिंग के सामने अंधे मोड़ पर एक कार नाले में बने अधूरे कुएं में गिर गई। कार निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक की बताई जा रही है। हादसे के समय शिक्षक के साथ उनकी बेटी भी कार में सवार थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार शिक्षक और उनकी बेटी को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसे में दोनों के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ी घटना टल गई।

पहले गोल कुआं था, बारिश में बह गया मलबा

भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि मंगल भवन के पीछे सरस्वती कॉलोनी पहुंच मार्ग पर कालका जीनिंग के पास मौजूद गड्ढा पूर्व में गोल कुआं था। उपयोग नहीं होने के कारण इस कुएं को बुझ दिया गया था। अत्यधिक बारिश के कारण कुएं में डाला गया मलबा बह गया, जिससे वहां गड्ढे की स्थिति बन गई। कालका जीनिंग के मालिक श्यामसुंदर तायल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका का ध्यान भी आकर्षित कराया था। उन्होंने मार्ग पर किसी भी दिन दुर्घटना होने की आशंका जताई थी। मार्ग में स्कूल होने के कारण तायल ने लोहे के एंगल भी लगाए थे, लेकिन भंगार चुनने वालों ने एंगल निकाल लिए थे।

नालेपार क्षेत्र में भी नाले की दीवार ढही

सेंधवा के नालेपार क्षेत्र से वसूतीर्थ कॉलोनी और बायपास जाने वाले मार्ग के किनारे नाले की दीवार भी बारिश के दौरान ढह गई है। स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर भी दुर्घटना की आशंका जताई है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!