खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन

बड़वानी में कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च

बड़वानी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित असम्मान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार शाम प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करंजा चौराहे से कैंडल मार्च शुरू किया। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा, मोमबत्तियां और काली पट्टी बांधकर मोटी माता चौक, एमजी रोड और रणजीत चौक होते हुए झंडा चौक पहुंचे।

झंडा चौक पर बंद पड़े ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं और मातृ शक्ति ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से कार्यालय के सामने से हटकर दूसरी जगह प्रदर्शन करने को कहा था, जिस पर विवाद हुआ। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने ही कैंडल मार्च का समापन किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत पंवार ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। पंवार ने कांग्रेस नेतृत्व से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!