खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में विद्युत केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई कर 22 हजार कीमत की 520 फीट विद्युत केबल बरामद की

पानसेमल। शंकर शिरसाठ। किसानों के खेतों में लगे कुओं की विद्युत मोटर एवं निर्माणाधीन मकानों से केबल चोरी करने के मामले में पानसेमल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिनांक 15 अगस्त 2026 को फरियादी सुनील पिता श्रीराम जाधव, उम्र 42 वर्ष एवं भुरिया पिता रतिलाल कुंवर, निवासी औसवाड़ा, पानसेमल ने थाना पानसेमल में शिकायत दर्ज कराई थी। ग्राम मतराला स्थित खेत के कुएं पर लगी विद्युत मोटर की केबल तथा छाबड़ा शोरूम के पीछे निर्माणाधीन मकान में रखी केबल अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 183/2026 एवं 184/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार, केबल बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पदमविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बद्रीलाल अटोदे के मार्गदर्शन में थाना पानसेमल पुलिस ने टीम गठित कर संदेहियों पर नजर रखी। मुखबिर की सूचना और संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में तेलसिंह पिता जायसिंग डावर, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवटेकड़ी, पानसेमल और लखन पिता साहबराव मोरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवटेकड़ी, पानसेमल शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 520 फीट विद्युत केबल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22,000 है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी व उनकी टीम के उनि. विजय रावत, उनि. सुनील रघुवंशी, प्र.आर. (284) ज्ञानसिंह तरोले, प्र.आर. (504) नवीन अटोदे एवं आर. (604) नवीन मेहता की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!