सेंधवाअपराधमुख्य खबरे

शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.73 लाख का सामान जब्त

बड़वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह को पकड़ा।

बड़वानी। शादी-ब्याह का प्रलोभन देकर आम जनता से मोटी रकम ऐंठने और षड्यंत्रपूर्वक धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध बड़वानी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर व एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना नागलवाड़ी (चौकी बालसमुद) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है।

घटना एवं कार्रवाई का विवरण:
फरियादी से चांदी के आभूषण और ₹2,25,000 की ठगी के संबंध में थाना नागलवाड़ी पर अपराध क्रमांक 229/2026 (धारा 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस) दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित की गई, जिसने मात्र 24 घंटे के अंदर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
* सिंगा उर्फ सिंगालाल (40 वर्ष) निवासी गोलाटी, थाना धरमपुरी, जिला धार।
* अरुण बामने (26 वर्ष) निवासी बिठेर, थाना कसरावद (हाल मुकाम खरगोन / जुलवानिया, बड़वानी)।
* राकेश चौहान (34 वर्ष) निवासी रहीमपुरा, जिला खरगोन।
* कालू परमार (28 वर्ष) निवासी बयड़ीपुरा (तिरी), थाना ऊन (हाल मुकाम जावदा, खरगोन)।
* कावेरीबाई (23 वर्ष) पत्नी अरुण बामने, निवासी बिठेर, थाना कसरावद (हाल मुकाम खरगोन / जुलवानिया)।
जब्त किया गया मशरूका (कुल कीमत: ₹1,73,000):
* नकद राशि: ₹43,000
* वाहन: 01 बिना नंबर की एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल (कीमत approx. ₹1,00,000)
* मोबाइल: 03 नग मोबाइल फोन (कीमत approx. ₹30,000)
सराहनीय भूमिका:
इस त्वरित कार्रवाई और सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, बालसमुद चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, प्र.आर. गुलाबसिंह मंडलोई, प्र.आर. अमरसिंह मंडलोई, चालक प्र.आर. प्रेमसिंह बघेल, आर. गगनसिंह मंडलोई, आर. मनोज बघेल एवं आर. रोहित पाटीदार का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!