सेंधवा

हेमन्त गर्ग बने भारतीय पत्रकार संघ के मध्य प्रदेश प्रदेश समन्वयक

सेंधवा। वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त गर्ग को एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) अर्थात भारतीय पत्रकार संघ का मध्य प्रदेश प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संघ द्वारा 15 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

नियुक्ति पत्र के अनुसार हेमन्त गर्ग की दीर्घकालीन पत्रकारिता एवं पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय समन्वयक श्री गजेन्द्र जी माहेश्वरी की अनुमति, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री एम.एस. शेख के प्रस्ताव, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन के निर्देश तथा मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री रोकरा साहू की सहमति से की गई है।

भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) द्वारा पिछले 12 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा, संगठनात्मक एकता एवं कल्याण के लिए कार्य किए जाने की जानकारी नियुक्ति पत्र में दी गई है। नवनियुक्त प्रदेश समन्वयक हेमन्त गर्ग से अपेक्षा की गई है कि वे अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के पत्रकार साथियों एवं शीर्ष नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।


इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी जिस पर नवनियुक्त प्रदेश समन्वयक हेमन्त गर्ग ने संगठन और पत्रकारों को विश्वास दिलाया है कि वे इस दिशा मे बेहतर कार्य कर संगठन को मजबूत करने और पत्रकारो के हितो कि रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पूरी निष्ठा से सदैव कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे
हेमन्त गर्ग की नियुक्ति पर सेंधवा समेत जिले मे समस्त पत्रकारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली से मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!