इंदौरमुख्य खबरे

इंदौर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मनुस्मृति का प्रतीकात्मक दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध

खड़गे के कथित अपमान मामले में एफआईआर और राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण को लेकर जताया विरोध

इंदौर। रीगल चौराहे पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति का प्रतीकात्मक दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुईं। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

खड़गे के कथित अपमान पर कार्रवाई की मांग

रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के मामले में काफी समय बीतने के बावजूद दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर का विरोध

महिला कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर का भी विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कहा कि कांग्रेस दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!