सेंधवा

सेंधवा की अंजलि लोहार को राष्ट्रीय कथक महोत्सव में मिला नृत्य विभूति सम्मान

सेमी-क्लासिकल प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल

जनोदय पंच। सेंधवा। सिद्धि सिद्धार्थ संगीत विद्यालय की छात्रा और सेंधवा की नृत्यांगना अंजलि लोहार ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित महात्मा संस्कृत भवन में नटराज आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित कथक महोत्सव ‘नृत्यलास्या- द ग्रेसफुल डांस ऑफ शिवा’ में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की। उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘नृत्य विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही अंजलि ने सेमी-क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस महोत्सव में देशभर से 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में कथक एवं सेमी-क्लासिकल श्रेणी में नीलम श्रीराम, भरतनाट्यम एवं कुचिपुड़ी श्रेणी में नंदिनी पांड्या तथा बॉलीवुड, मॉडर्न, हिप-हॉप, इंडियन फॉर्म और कंटेम्परेरी श्रेणी में प्रिया बहुते निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं।

अंजलि की इस उपलब्धि पर उनकी गुरु मनीषा वडेरा, विद्यालय अध्यक्ष अनिल वडेरा एवं संगीत विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!