खरगोन-बड़वानी

अंजड़ में जयस महा अभियान की बैठक, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों पर हुआ मंथन

शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प, जयस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

रमन बोरखड़े। अंजड़। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के प्रदेशव्यापी महा अभियान के तहत आयोजित बैठक में आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर जोर

जयस जिला मीडिया प्रभारी विनोद डावर ने बताया कि जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) की ओर से प्रदेशव्यापी जयस महा अभियान के अंतर्गत अंजड़ में कार्यक्रम और समाज की बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और अस्तित्व का आधार हैं। इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा

बैठक में युवाओं और बच्चों की बेहतर शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान समाज के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए संगठित होकर काम करने का संकल्प लिया गया। आयोजन को प्रदेश स्तर पर संचालित महा अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया।

जयस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

जयस जिला मीडिया प्रभारी विनोद डावर ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक सूरज अलावे, पंकज पटेल और सुनील सिसोदिया रहे। इस अवसर पर जयस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजू पटेल, प्रदेश महासचिव इंजी. निर्मल नरगावे, जिला प्रभारी मुन्ना मोरे, जिला कोषाध्यक्ष बद्रीलाल सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष दीपक भावरे, जिला मीडिया प्रभारी विनोद डावर, ठीकरी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिसोदिया, ब्लॉक सचिव रवि बामनिया, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बामनिया, ठीकरी ब्लॉक प्रभारी सुल्तान कनासे, ठीकरी ब्लॉक प्रवक्ता पवन वास्कले, मातमूर जयस अध्यक्ष छगन बघेल, सुनील मोरे और सेवालाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!