सेंधवा

अभिभाषक संघ ने न्यायालय बहिष्कार समाप्त किया,न्यायाधीश के आश्वासन पर बनी सहमति

सेंधवा, अभिभाषक संघ सेंधवा के समस्त सदस्यों की आज दिनांक 18/11/2026 को बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय के बहिष्कार को लेकर समीक्षा की गई और सर्वसम्मति से बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

 

क्या था मामला? व्यवहार न्यायाधीश सेंधवा श्री शुभम मोदी के न्यायालय के विरुद्ध अभिभाषक संघ सेंधवा के द्वारा दिनांक 16/11/2026 से बहिष्कार किया जा रहा था। आज की बैठक में इसी बहिष्कार के संबंध में समीक्षा की गई।

बैठक में क्या हुआ?

बैठक में आदेश कुमार मालवीय द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सेंधवा,श्रीमती रश्मिना चतुर्वेदी तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सेंधवा, शुभम मोदी व्यवहार न्यायाधीश सेंधवा अभिभाषक संघ सेंधवा के अध्यक्ष शैलेष जोशी,उपाध्यक्ष हरिशंकर बालिचा,सचिव अंतिम सिंह कुशवाह,सहसचिव अतुल मण्डलोई एवं सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ट सदस्य उपस्थित थे

वरिष्ठ अभिभावकषक अजय मित्तल के द्वारा अभिभाषक संघ के सदस्यों को आने वाली समस्याओ को न्यायाधीश गणों के समक्ष रखा

इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शैलेष जोशी के द्वारा बताया गया की उक्त बहिष्कार के सम्बन्ध मे श्रीमान प्रधान न्यायाधीश बड़वानी महेन्द्र कुमार जैन के द्वारा भी सेंधवा आकर संघ के सभी सदस्यों की बैठक लेकर उनकी की समस्याओ को गंभीरता से सुना एवं समस्याओ के निराकरण के लिए आश्वासत किया था उसी कड़ी मे आज न्यायाधीश गणों एवं अभिभाषक संघ सदस्यो की सयुक्त बैठक आयोजित की गई सोहार्द पूर्ण वातावरण मे बातचीत कर समस्याओ एवं उनके निराकरण के लिए न्यायिक दंडाधिकारी सेंधवा शुभम मोदी के समक्ष रखी

न्यायाधीश ने दिया आश्वासन
व्यहवार न्यायाधीश सेंधवा शुभम मोदी ने अपने व्यवहार एवं न्यायिक प्रणाली में सुधार करने का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की समस्या का ध्यान रखते हुए न्यायिक कार्य करने का भी भरोसा दिलाया। न्यायाधीश के आश्वासन से समस्त अभिभाषकगण आश्वस्त हुए।

बहिष्कार समाप्त

उक्त आश्वासन एवं भविष्य में अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को न्यायिक कार्य में उनकी ओर से कोई परेशानी न होने के आश्वासन पर समस्त अधिवक्तागणों ने वर्तमान में चल रहे बहिष्कार को समाप्त करने का निर्णय लिया।

बैठक के बाद संघ में सहमति का वातावरण बना रहा और न्यायालयीन कार्य सामान्य रूप से शुरू होने की उम्मीद जताई गई बहिष्कार समाप्त करने के सम्बन्ध मे हुई बैठक मे अभिभाषक संघ सेंधवा के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ट अधिवक्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!