सेंधवा
आंवला नवमी पर सखी एकता मंडल ने आयोजित की टिफिन पार्टी
महावीर कॉलोनी की महिलाओं ने विश्वेश्वर महादेव मंदिर में किया आंवले का पूजन, पेड़ के नीचे बैठकर किया सामूहिक भोजन

जनोदय पंच। सेंधवा। महावीर कॉलोनी में आंवला नवमी के अवसर पर सखी एकता मंडल की महिलाओं ने धार्मिक और सामाजिक उत्साह के साथ टिफिन पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर सामूहिक भोजन किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।
मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आंवले के पूजन के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे टिफिन पार्टी रखी और अपने-अपने टिफिन से लाए भोजन का मिलकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा, सरला लड्डा, बीना पवार, शिंदे मैडम, राधा यादव, ज्योति बैरागी, चंद्रकांता राठौड़, उर्मिला अग्रवाल, संगीता कदम, अनीता कदम, छाया शर्मा, मनीषा पाटिल, वत्सला पाटिल, कल्पना पाटिल और दुबे भाभी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।



