सेंधवा

सेंधवा कॉलेज में संविधान दिवस पर हुए आयोजन, विद्यार्थियों ने जाना संविधान का महत्व और अधिकारों की भूमिका

प्रस्तावना का वाचन, भाषण प्रतियोगिता और व्याख्यान आयोजित, डॉ. दीपक मरमट और डॉ. दिनेश चंद्र भूरिया ने विद्यार्थियों को दी संविधान संबंधी जानकारी

जनोदय पंच। सेंधवा। संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें संविधान की प्रस्तावना का वाचन, भाषण प्रतियोगिता और व्याख्यान शामिल रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संविधान की विशेषताओं, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी।

प्रस्तावना वाचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

वीर बलिदानी खड़ा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा में प्राचार्य डॉ. जीएस वास्कले के मार्गदर्शन में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, एनसीसी और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। इसमें महाविद्यालय के स्टाफ, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थी शामिल हुए।

मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान विषय पर भाषण प्रतियोगिता

इसके बाद एनएसएस की दोनों इकाइयों और यूथ रेडक्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्वयंसेवक आकाश चौहान, रामेश्वर डडवे, किरमा सोलंकी, अजय नरगावे, जागीराम कटोले और मुकेश जाधव ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने बताईं संविधान की विशेषताएं

व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. दिनेश चंद्र भूरिया और डॉ. दीपक मरमट ने विद्यार्थियों को संविधान का महत्व बताया। डॉ. भूरिया ने विद्यार्थियों को संविधान का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान निर्माण के दौरान आई कठिनाइयों और उसके महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. दीपक मरमट ने संविधान की प्रमुख विशेषताओं, विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान, कठोरता एवं लचीलेपन के समन्वय, लोकतंत्रात्मक और धर्मनिरपेक्ष स्वरूप तथा विभिन्न स्रोतों से लिए गए प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की विविधताओं के अनुरूप बनाया गया अनूठा संविधान है। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान तथा समानता और शिक्षा के अधिकार जैसे प्रावधानों की जानकारी भी दी।

प्रो. सायसिंग अवास्या ने किया संचालन

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सायसिंग अवास्या ने किया। आभार प्रो. राजेश नावड़े ने माना। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. परमसिंह बरडे, एनएसएस स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!