खरगोन-बड़वानी

पानसेमल की सिदड़ी पंचायत में 15 लाख की पुलिया बनेगी, विधायक श्याम बरडे ने किया भूमिपूजन

सिदड़ी ग्राम पंचायत में नानसिंग के घर के पास होगा निर्माण, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

जनोदय पंच। पानसेमल। विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत निवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत सिदड़ी के कुडाला फलिया में 15 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक श्याम बरडे ने किया। पुलिया बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वर्षाकाल में होने वाली परेशानियां कम होंगी।

ग्राम पंचायत सिदड़ी के कुडाला फलिया में नानसिंग के घर के पास प्रस्तावित पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्याम बरडे ने कहा कि पुलिया बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से वर्षाकाल के दौरान ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों में कमी आएगी।

गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर जोर

विधायक बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनका संकल्प है कि विकास की धारा शहरों से लेकर गांव के अंतिम फलिये तक पहुंचे और पानसेमल विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अछूता न रहे।

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम में चत्तरसिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित, जनपद सदस्य भुवानसिंह सोलंकी, सरपंच गेंदालाल तरोले, रमेश पटेल, उपसरपंच सुवालाल सोलंकी, गांव डाहला के रोहज्या खरते, अकल्या मेहमर, नजल्या मेहमर, कासीराम वारती और रमेश मेहमर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!