खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; विधानसभा स्तरीय खेलों में आर्यन क्लब धवली और सान्दीपनि विद्यालय ने किया विजय हासिल

सेंधवा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा स्तरीय मुकाबलों में टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, कई खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ।

सेंधवा में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विभिन्न मंडलों से आई टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी और विभिन्न दौड़ शामिल रहीं। विजेता टीमों को जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।

सेंधवा में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। मंडल स्तर पर विजेता टीमों ने विधानसभा स्तर पर अपना प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, रेस और नींबु रेस जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें 40 से अधिक टीमों ने भाग लिया।


कबड्डी पुरुष वर्ग के विधानसभा स्तरीय फाइनल में आर्यन क्लब धवली और आजाद क्लब सेंधवा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आर्यन क्लब धवली ने विजय हासिल की। महिला वर्ग में माध्यमिक विद्यालय गेरू घाटी और कन्या परिसर मडगांव के बीच फाइनल मुकाबला टाई रहा, जिसके चलते दोनों टीमों को जिला स्तर पर भेजा जाएगा। रस्साकशी में सान्दीपनि विद्यालय सेंधवा की बालिकाओं ने जीत दर्ज की। नींबु रेस में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा प्रथम, प्रिया पंवार द्वितीय और ललिता शर्मा तृतीय रहीं।

मंडल स्तरीय खेल गतिविधि संपन्न

विधानसभा संयोजक विवेक तिवारी ने बताया कि विजेता टीमें और विजेता खिलाड़ी जिला स्तर के आयोजन में अपना प्रदर्शन करेंगे, जहां से विजेताओं को सांसद गजेंद्र पटेल द्वारा पारितोषिक इनामी राशि प्रदान की जाएगी। 17 नवंबर से वीर खाजया नायक महाविद्यालय से मंडल स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत होकर वरला और धनोरा में खेलों का आयोजन होता हुआ यह अंतिम चरण सेंधवा वीर बलिदानी खाजया नायक महाविद्यालय में संपन्न हुआ।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हेतु खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य, मोहन जोशी, छोटु चौधरी, लक्ष्मी शर्मा, विक्की छाबड़ा, सचिन शर्मा, सुनील शर्मा, विजय स्वामी, रोहित गर्ग, शैलेन्द्र सोनी, जगन मेहता, बी ओ लोकेन्द्र सोहनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनीश शेख ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!